हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Jan-2022 08:19 AM
PATNA : दुर्घटनाओं से लेकर अपराधिक वारदातों तक पर नजर रखने के लिए जो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए वहीं चोरी हो गए. यह मामला पटना स्थित जेपी सेतु का है. यहां निगरानी के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. जिनमें से 10 कैमरे अब तक कर चोरी हो चुके हैं. हालांकि पुलिस के पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि केंद्रों की चोरी कब हुई और किसने की.
जेपी सेतु पर जो कैमरे लगाए गए थे. उन कैमरा से मिलने वाली तस्वीरों को गांधी मैदान स्थित कैमरा कंट्रोल रूम और आईजी और एसएसपी कार्यालय के पास मौजूद है. इसके बावजूद अब तक के मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. गांधी मैदान स्थित कैमरा कंट्रोल रूम के जरिए ही पटना के अलग-अलग इलाकों में लगाए गए. कैमरा की मॉनिटरिंग की जाती है और जेपी सेतु पर मॉनिटरिंग के लिए ही 12 कैमरे लगाए गए थे, लेकिन इनमें से 10 कैमरे अपने लोकेशन को बंद बता रहे हैं. पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो जांच की गई और जांच में यह बात सामने आई है कि केवल दो कैमरे ही जेपी सेतु पर काम कर रहे हैं.
जेपी सेतु पर लगे कैमरों को निशाना किसने बनाया जो इसे निकाल कर ले गया. फिलहाल यह जानकारी तो सामने नहीं आ पाई है. लेकिन एक बात जरूर है कि अगर पटना पुलिस असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए कैमरा लगाती है तो इसके बावजूद ऐसे तत्व बजाने वाले नहीं हैं और वह कैमरों को ही निशाना बना लेते हैं.