RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
05-Mar-2024 03:05 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा 14 हजार रुपए घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।
जानकारी के मुताबिक, नालंदा एससी/एसटी थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अरुण पासवान ने केस को रफादफा करने के एवज में पीड़ित से 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। बार-बार दबाव बनाने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी से की थी। निगरानी की टीम ने मामले की जांच की तो आरोप को सही पाया।
इसके बाद निगरानी की टीम पटना से नालंदा पहुंची और रिश्वतखोर दारोगा को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी दारोगा रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 14 हजार रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी दारोगा को अरेस्ट करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।