ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

निगरानी ब्यूरो का बड़ा एक्शन : घूस लेते पकड़ा गया सेंट्रल बैंक का मैनेजर, लोन पास करवाने को वसूल रहा था 30 हजार की रिश्वत

निगरानी ब्यूरो का बड़ा एक्शन : घूस लेते पकड़ा गया सेंट्रल बैंक का मैनेजर, लोन पास करवाने को वसूल रहा था 30 हजार की रिश्वत

03-Apr-2024 12:33 PM

By First Bihar

DARBHANGA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर यह कहते नजर आते हैं कि हमारी सरकार में न तो कोई भ्रष्टाचार करता है और न ही इसे बढ़ावा देता है। इसके बाबजूद इस बात में कितनी सच्चाई है वह शायद ही किसी से छुपा हो। हालांकि,  भ्रष्टाचार नियंत्रण को लेकर लगातार एक्शन मोड पर काम भी किया जा रहा है। ऐसे में ताजी जानकारी दरभंगा से निकल कर सामने आई है। यहां एक सरकारी बैंक के अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथों दबोचा गया है। घूसखोरी में गिरफ्तार इस बैंक मैनेजर से कड़ी पूछताछ की जा रही है। 

निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की धर्मपुर शाखा के प्रबंधक गुड्डू रजक को निगरानी की टीम ने बुधवार की सुबह कुशेश्वरस्थान के सतिघाट बाजार स्थित किराये के आवास से गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने आवास पर बैठकर एक ग्राहक से किसी काम के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था।  दरअसल, गुड्डू रजक समस्तीपुर जिले के हसनपुर निवासी रामानंद यादव से 30 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। रामानंद यादव एक स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) का संचालन करते हैं। उनसे नाबार्ड प्रायोजित योजनाओं में ऋण देने के लिए सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, धर्मपुर के शाखा प्रबंधक गुड्डू रजक ने सवा लाख रुपये की मांग की थी।

उधर, बैंक प्रबंधक द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत रामानंद यादव ने निगरानी ब्यूरो से की थी। सुबह में शाखा प्रबंधक ने जैसे ही रामानंद यादव से 30 हजार रुपये की रिश्वत ली, वहां पहले से घात लगाए निगरानी ब्यूरो की टीम ने गुड्डू रजक को दबोच लिया। निगरानी की टीम उसे हिरासत में लेकर सीधे बैंक गई है, जहां ऋण संबंधी अभिलेखों की पड़ताल की जा रही है। निगरानी के कुछ अधिकारी शाखा प्रबंधक के आवास की तलाशी भी रहे हैं। बताया जाता है कि रामानंद यादव स्वयंसेवी संगठन के संचालन के लिए नाबार्ड प्रायोजित योजना में ऋण उपलब्ध कराने के लिए शाखा प्रबंधक गुड्डू रजक ने कुल सवा लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।