कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
08-Nov-2022 01:03 PM
PURNIYA : बिहार में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए निगरानी विभाग काफी सख्ती के साथ काम कर रही है। निगरानी विभाग के तरफ से राज्य में आए दिन किसी न किसी जिलें में छापेमारी कर भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां निगरानी विभाग द्वारा एक पुलिसकर्मी को घुस लेते गिरफ्तार किया गया है।
इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के मुफ्फसिल पुलिस थाने में तैनात एसआई को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एसआई मटिया चौक के पास से केस को कमजोर करने की एवज में रुपये ले रहा था। तभी पटना और भागलपुर निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी उपाधीक्षक अरुण कुमार पासवान ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को मुफस्सिल थाना के एसआई सह केस के आईओ लालजी राम को रानीपतरा के मटिया चौक के पास एक चाय दुकान से 10 हजार घुस लेते गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस की टीम ने एसआई लालजी राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विजिलेंस डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
बताया जा रहा है कि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिया चौक के रहने वाले मोहम्मद इनसार और मोहम्मद वजीर के बीच 4 माह पूर्व जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। दोनो पक्ष ने एक दूसरे के उपर मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज करा दिया। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में चला गया। इनसार ने बेल नहीं कराई। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए परेशान करने लगे। इसी को लेकर वह इस केस का आईओ और एसआई लालजी राम को घूस दे रहा था ।
बता दें कि, इससे पहले जुलाई के महीने में पूर्णिया से ही निगरानी विभाग ने छापेमारी करते हुए एक दारोगा को गिरफ्तार किया था। टीम ने इन्हें 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। निगरानी विभाग ने इसे थाने के बगल में चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद संतोष कुमार और उनके सहयोगी को निगरानी विभाग ने गिरफ्तार किया था।