मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Dec-2024 05:05 PM
By First Bihar
DESK: नाइट शिफ्ट के दौरान प्राइवेट नर्सिंग होम में एक नर्स के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल में टेक्नीशियन ने उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह पिछले तीन महीने से इस अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी।
मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना लखनऊ के ठाकुरगंज की है जहां एक निजी अस्पताल में नाइट शिफ्ट के दौरान एक नर्स के साथ टेक्नीशियन ने गंदा काम किया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता पारा इलाके की रहने वाली है और वह पिछले तीन महीने से इस अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी। आरोपी टेक्नीशियन काकोरी हलुआपुर का रहने वाला है। पीड़िता ने बताया कि 18 नवंबर की रात को टेक्नीशियन ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
वही पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस घटना की शिकायत अस्पताल के मालिक कमलेश अग्रवाल और उनके भाई राजेश अग्रवाल से की तो उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। उल्टा, उन्होंने पीड़िता से ही सवाल-जवाब शुरू कर दिए। पीड़िता ने बताया कि इस घटना से डरकर उसने ठाकुरगंज कोतवाली में एक मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी टेक्नीशियन निखिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब अस्पताल के मालिक कमलेश अग्रवाल और राजेश अग्रवाल की भूमिका की जांच कर रही है।