Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
17-Jan-2022 06:24 PM
PATNA: जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठनों को अवैध हथियार पहुंचाने के नेटवर्क से संबंधित मामले में NIA के विशेष कोर्ट में चार्जशीट दायर की गयी है। फरवरी 2021 में इससे संबंधित मामला जम्मू के गंगयाल थाने में दर्ज किया गया था। जिसके बाद मामले की जांच एनआइए ने शुरू की। आज सोमवार को दायर चार्जशीट में 5 लोगों को मुख्य अभियुक्त बनाया गया। जिसमें बिहार के दो लोग शामिल हैं।
जबकि तीन लोग जम्मू के रहने वाले हैं जो जैश और एलएम आतंकी संगठनों से जुड़ा है। बिहार के दोनों आरोपी मो.अरमान अली और मो. एहसानुल्लाह सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देवबहुआरा गांव का निवासी है। जिसे एनआइए ने गिरफ्तार किया था। एनआइए ने जांच में पाया कि कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए गठित नये आतंकी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क से ये दोनों जुड़े थे और मुंगेर से देसी हथियारों की खेप जम्मू में पहुंचाते थे।
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 में पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में करीब 60 जवान शहीद हुए थे। जिसके बाद मामले की जांच एनआईए ने शुरू की। एनआईए ने एलएम आतंकी संगठनों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। तभी पता चला कि बिहार, यूपी और जम्मू के कई युवकों को बहला-फुसला कर संगठन में शामिल कराया गया था। बिहार के दो युवकों को हथियारों की तस्करी में लगाया गया। फिलहाल एनआईए इस पूरे मामले की जांच कर रही है।