ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / एनएच निर्माण में देरी पर पटना हाईकोर्ट नाराज, इस सड़क के लिए तय...

एनएच निर्माण में देरी पर पटना हाईकोर्ट नाराज, इस सड़क के लिए तय की डेडलाइन

18-May-2022 07:11 AM

PATNA : एनएच निर्माण में देरी को लेकर पटना हाईकोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने पटना-गया-डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 31 मार्च 2023 तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने एनएच निर्माण में लगी कंपनी को यह आदेश दिया है। साथ ही राज्य सरकार से कहा है कि दो से चार सप्ताह के भीतर अवरोध मुक्त जमीन सड़क बनाने के लिए उपलब्ध कराएं।


पटना हाईकोर्ट में मंगलवार को इस मामले की सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने इस मामले में सभी पक्षों के वकीलों, एनएचएआई के अधिकारियों और एनएच निर्माण करने वाली कंपनी को सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ खंडपीठ ने निर्माण कम्पनी को लेकर पूरे संसाधन, मशीन और मजदूरों को लगा कर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं एनएचएआई को काम समाप्त नहीं होने तक निर्माण कम्पनी को एक पैसा नहीं देने को कहा है। कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के लिए की जा रही कार्रवाई और उसमें आ रही परेशानियों पर भी 19 मई तक रिपोर्ट देने को कहा है। सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार ने कोर्ट को बताया कि इस हाईवे का निर्माण तीन चरणों में होना है। 


पटना से जहानाबाद, जहानाबाद से गया और गया से डोभी के बीच काम हो रहा है। निर्माण काम काफी धीमा है। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने ज़िला प्रशासन को भूमि अधिग्रहण में मुआवजा देने की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने निर्माण कंपनी से कहा कि कार्य की गति काफी धीमी है। इस मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी। इस एनएच का काम दिसंबर 2022 में पूरा होना था। भूमि अधिग्रहण और मुआवजा विवाद के चलते इसमें देरी हुई। निर्माण में देरी पर हाईकोर्ट पहले भी संबंधित जिला प्रशासन और निर्माण कंपनी को फटकार लगा चुका है।