ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / बदल सकता है सचिवालय का टाइम टेबल, सुबह-सवेरे ही बैठ जाएंगे बाबू

बदल सकता है सचिवालय का टाइम टेबल, सुबह-सवेरे ही बैठ जाएंगे बाबू

03-Sep-2019 10:37 AM

By 5

PATNA : 12 बजे लेट नहीं और 3 बजे भेंट नहीं.. यह मुहावरा बिहार में सचिवालय को लेकर अक्सर कहा जाता रहा है लेकिन वक्त के साथ-साथ सचिवालय में बहुत कुछ बदल गया। सरकारी विभागों के टेबल पर बाबुओं की मौजूदगी भले ही कभी 12 बजे से पहले नहीं होती थी लेकिन अब 9:30 बजे ही सचिवालय रोशन हो जाता है। अब खबर यह है कि सचिवालय का टाइम टेबल एक बार फिर से बदल सकता है। सचिवालय में कामकाज अब सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम के 4:30 बजे तक होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन यह चर्चा जोरों पर है। सचिवालय के इस नए टाइमटेबल को लेकर चर्चा की शुरुआत कहां से हुई यह तो नहीं पता लेकिन बाबुओं के टेबल से लेकर अधिकारियों के चैंबर तक में हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल सरकार के पास सचिवालय के कामकाज के शेड्यूल में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है।