ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Home / news / नेपाली नगर की जमीन बेचने पर पुलिस ने भू माफिया सर्वेश कुमार को...

नेपाली नगर की जमीन बेचने पर पुलिस ने भू माफिया सर्वेश कुमार को किया गिरफ्तार, दर्ज हैं 7 FIR

19-Aug-2022 12:06 PM

PATNA: राजीव नगर के नेपाली नगर में बिहार राज्य आवास बोर्ड की जमीन को अवैध तरीके से बेचने वाले भू माफियाओं पर शिकंजा जारी है। इस मामले में दो गिरफ्तारी के बाद अब तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार भू माफिया सर्वेश कुमार बताया जा रहा है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक़, इस भू माफिया का रामनगरी इलाके के सपना अपार्टमेंट में फ्लैट भी है।



गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए अवैध रूप से बने घरों को तोड़ने के लिए बुलडोजर चलाया था, जिसका लोगों ने जमकर विरोध किया था। इसी दौरान राजीव नगर थाना में FIR नंबर 397/22 दर्ज किया था। आपको बता दें, इस मामले में 14 भू माफिया और इनके साथी के नाम सामने आए थे। अब इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी भी कर ली गई है। इस बार पुलिस ने सर्वेश कुमार को धर-दबोचा है। मिली जानकारी के मुताबिक़, जब से थाने FIR दर्ज कराई गई थी, तब से ही सर्वेश कुमार फरार था। 



सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर फायरिंग की गई थी, जिसमें राजीव नगर थाना में FIR नंबर 16/22 दर्ज हुई थी। इस मामले को लेकर थानेदार नीरज कुमार ने बताया है कि सर्वेश कुमार के खिलाफ IPC की धारा 420, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 7 केस दर्ज हैं। नेपाली नगर की जमीन अवैध रूप से बेचने के मामले में बुधवार को ही सत्यनारायण सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। इससे पहले भू माफिया अश्विनी कुमार को गिरफ्तार किया गया था, जो इस मामले में पहली गिरफ्तारी थी।