Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान
24-Jul-2024 12:36 PM
By First Bihar
DESK: नेपाल में हुए विमान हादसे में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के वक्त विमान पर चालक दल समेत कुल 19 लोग सवार थे। हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे में पायलट की जान बच गई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर सौर्य एयरलाइंस क फ्लाइट संख्या 9N- AME(CRJ 200) टेकऑफ के दौरान रवने से फिसल गया, जिसके कारण विमान हादसे का शिकार हो गया है। हादसे के बाद विमान में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं विमान के पायलट को गंभीर हालत में बरामद किया गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ानों पर असर पड़ा है। एहतियात के तौर पर त्रिभुवन एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग रोक दी गई है और वहां लैंड करने वाले विमानों को लखनऊ और कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया है।