तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
05-May-2020 06:59 AM
DELHI : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच टल चुकी नीट और जेईई मेन की परीक्षा कब होगी इसे लेकर सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज यानी मंगलवार को जेईई मेन और नीट एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान करेंगे। केंद्रीय मंत्री आज तकरीबन 10 हजार छात्रों और उनके अभिभावकों की मौजूदगी में एक वेबिनार के जरिए परीक्षा की नई तारीख को की जानकारी देंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के मुताबिक इन दोनों परीक्षाओं के लिए तकरीबन 15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। कोरोना संकट की वजह से इन बच्चों को फिलहाल इंतजार करना पड़ रहा है। परीक्षा की पुरानी तारीखें पहले ही रद्द की जा चुकी है और नई तारीखों को लेकर उहापोह की स्थिति है। ऐसे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री आज किस तरह की जानकारी साझा करते हैं इस पर सबकी टकटकी लगी हुई है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि नीट और जेईई मेन जैसी परीक्षाओं में छात्र पहले ही दूर-दूर बैठे रहे हैं लिहाजा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का वायलेशन नहीं होगा। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि आखिर परीक्षाएं संचालित हों तो छात्रों को मूवमेंट में परेशानी ना हो। माना जा रहा है कि नई तारीखों के बारे में आज एलान के साथ-साथ परीक्षाएं कैसे संचालित हो इसे लेकर भी केंद्र सरकार अपनी तरफ से जानकारी देगी। खबर यह भी है कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं की तारीखें भी शुक्रवार तक घोषित हो जाएंगी।