ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / NEET Exam: प्रश्नपत्र धांधली में SIT गठित, रिमांड पर लिये जायेंगे आरोपी

NEET Exam: प्रश्नपत्र धांधली में SIT गठित, रिमांड पर लिये जायेंगे आरोपी

08-May-2024 09:52 AM

By First Bihar

PATNA : नीट यूजी परीक्षा धांधली मामले में पटना पुलिस ने SIT गठित की है। सिटी एसपी सेंट्रल के नेतृत्व में गठित एसआईटी में दो डीएसपी रैंक के अफसर, छह इंस्पेक्टर और तकनीकी सेल के पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं शास्त्रीनगर थाने में दर्ज केस के आईओ दारोगा टीएन सिंह बनाए गए हैं। डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा के मुताबिक, पुलिस एक-एक कर गिरफ्तार आरोपितों को रिमांड पर लेगी और उनसे पूछताछ करेगी।


वहीं, पुलिस छात्र आयुष राज से भी पूछताछ करेगी, जिसने प्रश्नपत्र एक रात पहले ही मिलने का दावा किया था। इसके साथ ही पुलिस मास्टरमाइंड संजीव सिंह, उसके गुर्गे रॉकी समेत अन्य की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि संजीव के पकड़े जाने पर कई राज से पर्दा उठेगा। संजीव पर पूर्व में भी परीक्षाओं में धांधली के आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक संजीव की तलाश में पटना और उससे सटे जिलों में छापे मारे गए। संजीव के बेटे पर भी नजर है, जो एक दूसरे राज्य में हुई परीक्षा में गड़बड़ी में जेल जा चुका है।


इसके साथ ही पटना डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। बारीकी से जांच के बाद जो तथ्य सामने आयेंगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी। एसआईटी गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करेगी।देशभर के मेडिकल, आयुष व डेंटल कॉलेजों में दाखिले के राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 5 मई 2024 को किया गया था। यह परीक्षा देशभर में शांतिपूवर्क संपन्न हुई लेकिन बिहार, झारखंड में धांधली की खबरें सामने आई है। 


आपको बताते चलें कि, नीट यूजी 2024 का आयोजन 5 मई को देशभर के परीक्षा केंद्रों में और कुछ विदेशों में बने परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। देशभर के मेडिकल, डेंटल, आयुष, वेटरनरी तथा चयनित नर्सिंग कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2024) रविवार को कराई गई थी।