ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले.. प्रवासी नेता सिर्फ करते हैं प्रलाप

मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले.. प्रवासी नेता सिर्फ करते हैं प्रलाप

17-Apr-2020 06:52 PM

PATNA: जेडीयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. नीरज ने तेजस्वी से पूछा कि आप प्रवासी हो या निवासी. बिहार सरकार अपने लोगों की सुरक्षा संरक्षा हेतु कृतसंकल्पित है. प्रवासी नेता का मिथ्या प्रलाप अशोभनीय है. मुख्य सचिव बिहार का केंद्रीय गृह सचिव से वार्ता हुई. उनकी स्क्रीनिंग हुई.  ज्ञानवर्धन के लिए मोबाइल नंबर सहित दस्तावेज संलग्न संपर्क करें तो एहसास हो जाएगा.

नीरज ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि प्रवासियों पर प्रवासी नेता का प्रपंच है. आपका मिथ्याभिमानी होना प्रकट करता है. ज्ञानवर्धन हेतु संलग्न दस्तावेजों का अध्ययन नितांत आवश्यक. कोरोना संक्रमण से सुरक्षा का उपाय और सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन का अनुपालन प्रवासी छात्र और अन्य की बिहार सीमा पर सफल स्क्रीनिंग की गई. 

तेजस्वी ने उठाए थे सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा था कि उप्र के मुख्यमंत्री का यह कदम सराहनीय है लेकिन बिहार का क्या करे जहां हज़ारों छात्र कोटा के ज़िलाधिकारी से विशेष अनुमति लेकर आएं लेकिन बिहार सरकार ने उन्हें बिहार सीमा पर रोक प्रदेश में नहीं घुसने दिया? विद्यार्थी हो या अप्रवासी मज़दूर बिहार सरकार ने संकट में सभी को त्याग दिया है. बता दें कि यूपी सरकार ने कोटा में फंसे हजारों छात्रों को लाने के लिए 270 बसें कोटा भेजी है. इस फैसले के स्वागत करते हुए उन्होंने बिहार सरकार पर हमला बोला था.