Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
29-May-2020 01:51 PM
PATNA: तेजस्वी यादव के आरजेडी विधायकों के साथ गोपालगंज जाने को लेकर घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामा पर जेडीयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने पलटवार किया है. कहा कि खुद तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी एसी कार में बैठी रही और विधायकों को धूप में छोड़ दिया. यह कैसी नैतिकता है.
गजब नजारा है
नीरज कुमार ने ट्वीट किया कि ’’गजब नजारा है. भ्रष्टाचारी राजकुमार तेजस्वी यादव जी और इनकी माताश्री राबड़ी देवी जी खुद तो वातानुकूलित एसयूवी में सवार हो यात्रा की बाट जोह रहे. पर हाल देखिए इनके विधायकों का सुबह सुबह आने को बाध्य कर चिलचिलाती धूप में पेड़ की छाया में सर छुपाने को छोड़ दिया. यही है इनकी नैतिकता!
पढ़ाई में फेल
नीरज कुमार ने कहा कि पढ़ाई में भले फेल हों तेजस्वी यादव. लेकिन बेहराईपन में अव्वल नजर आते हैं.देखिए तो भला खुद तो पूरे परिवार के साथ ए.सी. कार में सवार हैं और विधायकों को चिलचिलाती धूप में छोड़ दिया. बात तो नैतिकता की करेंगे, पर लक्षण बताता है जैसे शर्म बेच खाए हों!’’