BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
01-Jul-2020 08:58 PM
PATNA : नीतीश कुमार के रवैये से नाराज चिराग पासवान के तेवर लगातार आक्रामक होते जा रहे हैं. लोक जनशक्ति पार्टी के एक जिलाध्यक्ष ने आज बयान दे दिया कि एनडीए गठबंधन अटूट है तो नाराज चिराग पासवान ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. गौरतलब है कि चिराग पासवान ने अपने पार्टी के नेताओं को साफ साफ कह दिया है कि वे हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें.
हटाये गये LJP के जिलाध्यक्ष
दरअसल लोक जनशक्ति पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती ने मीडिया में ये बयान दिया था कि बिहार में NDA गठबंधन अटूट है. इस बयान की खबर जैसे ही पार्टी में उपर के लेवल पर पहुंची वैसे ही जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई हो गयी. लोक जनशक्ति पार्टी के प्रधान महासचिव शहनवाज कैफी की ओर से जारी पत्र में मुंगेर के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती को पार्टी के तमाम पदों से मुक्त करने की जानकारी दी गयी है. पत्र में साफ साफ कहा गया है कि चूंकि जिलाध्यक्ष ने ये कहा है कि एनडीए गठबंधन अटूट है इसलिए उन्हें पार्टी के तमाम पदों से हटाया जा रहा है.
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रधान महासचिव शाहनवाज कैफी ने कहा है कि पार्टी तय चुकी है कि बिहार में गठबंधन को लेकर कोई भी फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे. पार्टी के किसी दूसरे नेता को गठबंधन को लेकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया गया है. इसके बावजूद मुंगेर जिलाध्यक्ष ने अपनी ओर से एनडीए गठबंधन के एकजुट होने का एलान कर दिया. इसके बाद ही उन्हें पार्टी के तमाम पदों से मुक्त कर दिया गया है.
लोक जनशक्ति पार्टी के इस फैसले ने एक बाऱ फिर से साफ कर दिया है कि चिराग पासवान के तेवर शांत होने वाले नहीं हैं. नीतीश के रवैये से नाराज चिराग पासवान अपने स्टैंड से पीछे हटने को तैयार नहीं है. पांच दिन पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में चिराग पासवान ने साफ साफ कह दिया था कि बिहार में गठबंधन का स्वरूप बदल सकता है या फिर LJP अकेले भी चुनाव लड़ सकती है. चिराग के इस एलान के बाद जेडीयू-बीजेपी में खलबली मची थी. उसके बाद भूपेंद्र यादव उनसे मिलने पहुंचे थे. भूपेंद्र यादव को भी चिराग पासवान ने अपनी नाराजगी से अवगत करा दिया था.