बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
21-Jul-2024 03:40 PM
By First Bihar
PATNA: आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से भी सियासी खेल शुरू हो गया है। चुनाव में एभी एक साल से अधिक का समय शेष बचा है लेकिन अभी से ही सीटों को लेकर दावेदारी पेश होने लगी है। बिहार एनडीए में एक बार फिर से घमासान के आसार दिख रहे हैं। एनडीए में हम सांसद और केंद्रीय मंत्री शामिल जीतन राम मांझी ने बीजेपी और जेडीयू की टेंशन बढ़ा दी है।
दरअसल, बिहार में जिस तरह से सत्ता की चाबी हमेशा नीतीश कुमार के पास होती है उसी तरह जीतन राम मांझी की हम पार्टी भी दो-चार विधायकों के दम पर सरकार में बनी रहती है। बिहार में सरकार चाहे किसी भी गठबंधन की हो, उसमें मांझी की पार्टी सहयोगी की भूमिका में जरूर होती है। सिसायत की बड़ी समझ रखने वाले मांझी भी समय की नजाकत को देखकर पलटी मारते हैं और आएदिन तरह-तरह के बयान देकर अपने ही सहयोगियों की टेंशन बढ़ाते रहते हैं।
पटना में आयोजित अभिनंदन समारोह में जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बहुत सारी बातें कहीं और खुले मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खूब गुणगान किया लेकिन अब जीतन राम मांझी ने जेडीयू और बीजेपी दोनों की टेंशन बढ़ा दी है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधासभा की 25 सीटों पर दावा ठोक दिया है और कहा है कि इससे कम सीटों पर इस बार हम नहीं मानेंगे।
मांझी ने दावा करते हुए कहा कि है कि उनकी तैयारी बिहार की 70 से 100 सीटों पर है लेकिन 25 से कम सीट पर किसी हाल में समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2015 में हमारी पार्टी ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार भी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे बाकी सीटों पर सहयोगियों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का संगठन पूरे बिहार में मौजूद है। हर जिले में कार्यकर्ता मजबूती से काम कर रहे हैं। जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है।