ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / NDA की बैठक के बाद नड्डा से मिलने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, सीट शेयरिंग...

NDA की बैठक के बाद नड्डा से मिलने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, सीट शेयरिंग से लेकर इन चीजों पर हो रही बातचीत

19-Jul-2023 01:14 PM

By First Bihar

PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। नड्डा और कुशवाहा के बीच पिछले आधे घंटे से यह मुलाकात चल रही है जिसमें उनके एनडीए में शामिल होने के अधिकारिक एलान की चर्चा के साथ ही साथ बिहार की राजनीतिक परिवेश पर भी बातचीत की जा रही है।


दरअसल, बीते कल कुशवाहा एनडीए की बैठक में भी शामिल हुए थे। इसको लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुशवाहा को पत्र भेजा था। जिसमें दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया था। जिसके बाद कुशवाहा कल मीटिंग में शामिल हुए थे और अब आज ये नड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। 


मालूम हो कि, बीते 3 महीनों में बीजेपी नेताओं से उपेंद्र कुशवाहा की ये तीसरी मुलाकात है। पहले अमित शाह और फिर जेपी नड्डा से इन्होंने मुलाक़ात किया है।हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू छोड़ अपनी अलग पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाई है। कुशवाहा नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। और खुलकर बयानबाजी भी कर रहे हैं। यही नहीं बिहार बीजेपी का सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने तारीफ करते हुए कहा था कि अब जदयू जल्दी टूट कर बिखर जायेगा। सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाना भाजपा का एक अच्छा कदम है। 


आपको बताते चलें कि,  2024 में लोकसभा  चुनाव को देखते हुए एनडीए को मजबूत बनाने के मकसद से इसका विस्तार किया जा रहा है। इसे लेकर 18 जुलाई को दिल्ली  में बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी खुद भी मौजूद रहे। बिहार से इस मीटिंग में चार दलों को निमंत्रण दिया गया। जिसमें चिराग पासवान, पशुपति कुमार पारस, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को बुलाया गया।