अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Nov-2020 12:39 PM
PATNA: 17वीं बिहार विधानसभा के स्पीकर को लेकर चुनाव हो गया. स्पीकर को लेकर महागठबंधन और एनडीए ने अपना उम्मीदवार उतारा, लेकिन बाजी एनडीए के उम्मीदवार विजय सिन्हा ने मारी. विजय सिन्हा के समर्थन में 126 और विरोध में 114 वोट पड़ा.
नीतीश-तेजस्वी आसन पर लेकर आए
विजय सिन्हा के स्पीकर चुने जाने की घोषणा के बाद सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विजय सिन्हा को आसन पर लेकर गए. विजय सिन्हा ने स्पीकर चुने जाने के बाद सभी विधायकों को धन्यवाद दिया. सदन के प्रति आधार जताया हैं. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने स्पीकर चुने जाने के बाद विजय सिन्हा को बधाई दी.
नीतीश ने दी बधाई
संबोधन में सीएम ने कहा कि आप अध्यक्ष की निष्पक्ष भूमिका होती है. आपको सत्ता और विपक्ष के बातों को सुन नियम के अनुसार काम करना है. आप सदन के सदस्य रहे हैं और मंत्री भी रहे हैं. सबकुछ जानते भी हैं. हमलोगों को संभवाना हैं कि आप अपनी भूमिका बेहतरीन तरीके से चलाएंगे. सभी को अपनी बात रखने का अधिकारी है और अध्यक्ष महोदय को नियम के अनुसार चलाने का हक हैं.
सच को छुपाया जा रहा
तेजस्वी यादव ने कहा कि अध्यक्ष महोदय सभी को साथ लेकर आपको चलना हैं. सदन में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. हम सभी को जनता ने चुना हैं. उनकी समस्या और प्रश्न सामाधान सभी को करना है. विपक्ष अलग नहीं होता है. लेकिन आजकल लोकतंत्र की हत्या हो रही है. सच को छुपाया जा रहा है. लेकिन आप आसान के जरिए संविधान को बचाया जाए. सच का साथ दें.
चुनाव से पहले प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने कहा कि क्या सर्वसम्मति से स्पीकर चुनाव का जो प्रस्ताव आया है. इसपर सभी लोग सहमत है, लेकिन इसका तेजस्वी यादव ने विरोध किया. तेजस्वी ने कहा कि अगर नियम की बात की जाए तो चार साल में चार सरकार देखी गई है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जनादेश की चोरी हुई है. विपक्ष ने गुप्त मतदान की मांग की, लेकिन स्पीकर ने गुप्त मतदान कराने से इंकार कर दिया और कहा कि इस तरह की परंपरा नहीं रही हैं.