पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
31-May-2023 11:09 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार में नए शिक्षक नियोजन नीति के तहत टीचरों की बहाली को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके तहत राज्य में एक लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली होनी है। वहीं दूसरी तरफ शिक्षक नियोजन नियमावली को लेकर भाजपा का विरोध जारी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस नियमावली के तहत नियोजित शिक्षकों के साथ ठगी किया गया। इसी कड़ी में अब विज्ञापन जारी होने पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। समय चौधरी ने कहा है कि -राज्य सरकार का मंशा और नीति आम लोगों के समझ से पड़े हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण वाला निर्णय है बिहार सरकार का। राज्य सरकार पुराने शिक्षकों के साथ इस तरह खिलवाड़ नहीं कर सकती है। 80402 बच्चों को इन लोगों ने तय किया था कि हम पक्की नौकरी देंगे उनके जीवन के साथ इस नई नियोजन नीति के साथ खिलवाड़ किया गया है। नीतीश सरकार की मनमर्जी नहीं चलने वाली है। हमलोग शुरू से ही इसका विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
वहीं, राजधानी पटना में आयोजित विपक्षी दलों के बैठक में बीच भाजपा के तरफ से आयोजित रैली को लेकर जब सम्राट चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि- विपक्ष की बैठक से इसको कोई लेना - देना नहीं है। हमारा महासंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून यानि पुरे एक महीने तक चलना है। हमारे कार्यक्रम कार्यसमिति की बैठक में ही तय कर लिया गया था। इस दौरान हमने पीएम मोदी से आग्रह किया था कि बिहार का दौरा आप करें। जिसमें उन्होंने लगभग सहमति भी जताई है।
इसके आलावा भाजपा के 9 साल बेमिसाल के तहत आयोजित कार्यक्रम का महागठबंधन के तरफ से जारी विरोध को लेकर इन्होंने कहा कि - कुछ लोग रोने वाले होते हैं रुदाली टाइप का उससे क्या फर्क पड़ता है। बिहार के बजट का 76 % भारत सरकार देती है इसके बाद भी ये रोते हैं तो क्या ही कहा जा सकता है। वहीं महागठबंधन के तरफ से आगामी 5 जून को आयोजित धरना प्रदर्शन का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, विरोध करना चाहिए। जो लोग जेपी के आंदोलन से जन्म लिए हैं और अभी कांग्रेस की गोद में जाकर खेल रहे हैं तो क्या ही कहा जा सकता है।