ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / नयी आफत: कोरोना वायरस का नया वैरिएंट पाया गया, वैक्सीन का असर नहीं...

नयी आफत: कोरोना वायरस का नया वैरिएंट पाया गया, वैक्सीन का असर नहीं होने और ज्यादा तेजी से फैलने की आशंका

30-Aug-2021 09:10 PM

DESK: कोरोना से लड़ते लड़ते थक रही दुनिया के लिए नयी आफत सामने आ गयी है। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सामने आ गया है। दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में ये वेरिएंट पाया जा चुका है। इस वैरिएंट को लेकर जो शोध हुआ है वह बेहद चिंताजनक है। आशंका ये है कि इस वैरिएंट पर वैक्सीन भी बेअसर साबित हो सकता है। वहीं दूसरे वैरिएंट के मुकाबले ये दो गुणा तेजी से फैलेगा। 


कोरोना का C.1.2 वैरिएंट

कोराना के इस नये वैरिएंट पर दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने शोध किया है। दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीच्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज के वैज्ञानिकों ने क्वाजुलू नेटाल रिसर्च फ्लेटफार्म के साथ मिलकर शोध किया है। वैज्ञानिक कह रहे हैं कि इस साल मई में ही कोरोना के इस नये वेरिएंट का पता चला। वैज्ञानिकों ने इसे C.1.2 वैरिएंट का नाम दिया है। सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में ये वेरिएंट पाया गया। उसके बाद अगस्त तक इसे स्विटजरलैंड, चीन, कांगो, पुर्तगाल, इंग्लैंड, मॉरीशस, न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी पाया गया। 


बेहद खतरनाक है ये वेरिएंट

वैज्ञानिक कह रहे हैं कि कोरोना वायरस का C.1.2 वैरिएंट बेहद खतरनाक है। इसे वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट श्रेणी में रखा जा सकता है। वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट ऐसी कैटेगरी है जिसमें शामिल वायरस गंभीर लक्षण वाले इम्यूनिटी को चकमा देने वाले औऱ जांच से बचने की क्षमता दिखाते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि ये वायरस  एंटीबॉडी और इम्यून सिस्टम से खुद को बचा सकता है। 


दोगुनी रफ्तार से फैलने की आशंका, वैक्सीन को देगा चकमा 

कोरोना वायरस के C.1.2 वैरिएंट तो लेकर जो जानकारी मिल रही है इसके मुताबिक इसके संक्रमण की रफ्तार कोराना वायरस के दूसरे वेरिएंट से दोगुनी है. यानि ये ज्यादा क्षति पहुंचायेगा औऱ ज्यादा जल्दी फैल सकता है. वायरोलॉजिस्ट बताते हैं कि कोरोना वायरस का C.1.2 वैरिएंट कोरोना के उस मूल वायरस से काफी अलग है जो 2019 में चीन के वुहान शहर में पाया गया था।


 कोलकाता के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बायोलॉजी से जुड़े एक वायरलॉजिस्ट ने कहा कि ये वेरिएंट काफी ज्यादा संक्रामक है और बहुत तेजी से फैल सकता है. गंभीर खतरा ये है कि ये वैक्सीन से बने इम्युन से भी बचा रह सकता है। लिहाजा दुनिया भर में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम पर भी असर पड़ सकता है।