ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नए संसद भवन के उद्घाटन पर बोले मुकेश सहनी, कहा- पीएम की जगह...

नए संसद भवन के उद्घाटन पर बोले मुकेश सहनी, कहा- पीएम की जगह राष्ट्रपति करें उद्घाटन

27-May-2023 08:08 PM

By First Bihar

KAIMUR: कल यानी 28 मई को नए संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे लेकिन इस उद्घाटन समारोह को लेकर देशभर में सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी समेत देश के 21 राजनीतिक दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर दिया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी कहा है कि संसद भवन उद्घाटन अगर राष्ट्रपति करतीं तो अच्छा रहता। उन्होंने कहा कि कुछ दल पक्ष में हैं कुछ दल विरोध में हैं।


मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा है कि आज जो लोग पीएम मोदी के पक्ष में हैं वे भी 6 महीने के अंदर साथ छोड़ देंगे। उन्होंने संसद भवन के उद्घाटन को ऐतिहासिक समय बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति के हाथों अगर उद्घाटन होता तो गरीबों का उत्साह बढ़ता। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास सदस्य नहीं हैं इस कारण हमारे सपोर्ट और विरोध का कोई मतलब नहीं।


पूर्व मंत्री व वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी शनिवार को कैमूर पहुंचे थे, जहां दुर्गावती दहला मोड़ पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में 134 लोकसभा सीटें हैं और सभी सीटों पर पार्टी तैयारी कर रही है। सभी सीटों पर हमारे समाज के लोगों की जनसंख्या है। 


सहनी ने कहा कि आजादी के 70 साल के बाद भी हमारे समाज को गुलाम बनाकर रखा गया है। आज सत्ता और पावर के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। इसी अधिकार के लिए हम लोगों को जागरूक करने निकले हैं। उन्होंने 2024 के चुनाव में मजबूती से लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा।