ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

नये संसद भवन का ध्वजारोहन समारोह कल, खरगे नहीं होंगे शामिल, राज्यसभा महासचिव को लिखा पत्र

16-Sep-2023 10:29 PM

By First Bihar

DESK:  नये संसद भवन में ध्वजारोहण समारोह रविवार यानि कल होनी है। इस समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल नहीं हो पाएंगे। खरगे ने राज्यसभा के महासचिव प्रमोद चंद्र मोदी को इस संबंध में पत्र लिया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने इस कार्यक्रम में शामिल न हो पाने के लिए अपनी असमर्थता जतायी। 


राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के महासचिव प्रमोद चंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि हैदराबाद में नवगठित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 16 और 17 सितंबर को हैदराबाद में निर्धारित की गई हैं और कल रविवार 17 सितंबर को ही नए संसद भवन में ध्वजारोहण समारोह है। इसलिए इस कार्यक्रम में शामिल होना संभव नहीं है। 


बता दें कि कांग्रेस की पुनर्गठित कार्य समिति (CWC) की पहली बैठक आज हैदराबाद में हुई अब दूसरी बैठक कल रविवार को होगा। जिसमें खरगे शामिल होंगे। आज शनिवार को हैदराबाद में हुई बैठक में लोकसभा और इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति, संगठन और अन्य विषयों पर चर्चा हुई। आगामी चुनावों में भाजपा को कैसे पराजित करना है इस पर मंथन किया गया। कल भी हैदराबाद में सीडब्लूसी की बैठक होगी जिसमें खरगे सहित कांग्रेस के कई नेता शामिल होंगे।    

news image