हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
02-Jan-2020 08:16 AM
ARRAH: वीर कुंवर सिंह विवि में शिक्षकों का लंबित प्रमोशन जनवरी माह में पूरा हो जायेगा। दिसंबर 2018 से चला आ रहा प्रमोशन का मामला साल 2019 में तो नहीं सुलझ सका लेकिन अब 2020 के पहले महीने में ही शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कुलपति प्रो देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि लंबित पड़े शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया जनवरी माह में शुरू की जायेगी। प्रयास होगा कि जल्द इसे मूर्त रूप दिया जाये। सीनेट की बैठक के बाद इसे पूरा करने की कवायद तेज होगी।
गौरतलब है कि शिक्षक संघ प्रमोशन को ले हमेशा आवाज उठाते रहा है।शिक्षकों के प्रोमोशन का मामला साल भर से लंबित पड़ा हुआ है। मुख्यालय आरा, बक्सर, सासाराम एवं डेहरी-ऑन-सोन सहित अन्य कॉलेजों के शिक्षक प्रोमोशन के लिए टकटकी लगाये हुए।शिक्षक प्रोमोशन के लिए कमेटी तो बनी परन्तु विश्वविद्यालय की ढुलमुल कार्य संस्कृति के कारण मामला पूरी तरह से क्लीयर नहीं हो पाया। शिक्षक संघ ने अल्टीमेटम भी दे रखा था कि 10 जनवरी के बाद प्रोमोशन के लिए कवायद यदि तेज नहीं होगी तो संघ इसको लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।
बता दें कि सातवां वेतनमान लागू होने के बाद शिक्षकों का प्रोमोशन का मामले लटका हुआ है। 140 शिक्षकों के प्रोमोशन का मामला दिसंबर वर्ष 2018 से ही लंबित पड़ा हुआ है। पूर्व कुलपति प्रो नंद किशोर साह के कार्यकाल में ही 140 शिक्षकों ने प्रोमोशन के लिए आवेदन दिया था। तब से लेकर आज तक मामला ठंडा बस्ते में पड़ा हुआ है।