अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Jan-2023 04:17 PM
NALANDA: नए साल का आज पहला दिन है। साल की शुरुआत के मौके पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने हिलसा बाजार स्थित महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की और मां काली से देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की कामना की। इससे पहले उन्होंने करायपरशुराय प्रखंड के चौरासी गांव में राणावत खेलकूद प्रतियोगिता का भी विधिवत रूप से उद्घाटन किया और प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उनका आभार जताया।
इस मौके पर राजू दानवीर ने कहा कि नया साल सबके लिए खुशहाली लेकर आए और प्रदेश की जनता का कल्याण हो और यह तभी संभव है, जब राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की व्यवस्था दुरुस्त होगी। उन्होंने कहा कि बिहार की नई सरकार को प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर बेहतर काम करने की जरूरत है। बीते साल में शिक्षा की बदहाली उभरकर सामने आई। पेपर लीक हो या शिक्षकों के लगातार होते आंदोलन और यूनिवर्सिटी की चौपट पठन-पाठन व्यवस्था। इन चीजों ने बिहार की शिक्षा को रसातल में डाल रखा है।
वहीं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था की बात करें तो अस्पताल में दवाओं की कमी, कोरोना में बेड के लिए हाहाकार और आए दिन अस्पताल की व्यवस्था ने प्रदेश की मेडिकल स्थिति को भी बद से बदतर बना दिया है। तो वहीं बेरोजगारी इस कदर चरम पर है कि लोग घर में बैठे हैं और हताश और निराश हो रहे हैं। ऊपर से महंगाई की मार से युवाओं का भविष्य अंधकार में हो गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश की सरकार और व्यवस्था में शामिल लोगों को संकल्प लेकर काम करना चाहिए।
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को भी जनता के हित में काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 9 सालों में अपने मित्रों के लिए काम किया और देश की जनता से मुंह मोड़ लिया। यही वजह है कि आज युवा बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं और व्यापारी हलकान हैं। देश में नफरत की खेती बंद कर केंद्र की सरकार सही मायने में सबका साथ-सबका विकास का संकल्प लें और उसे जमीन पर उतारें। राजू दानवीर ने कहा कि उनकी पार्टी इस नूतन वर्ष में भी पप्पू यादव के मार्गदर्शन में सेवा और संघर्ष की मुहिम में लगी रहेगी। जन अधिकार युवा परिषद का हर एक सदस्य अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते रहेंगे और जनहित की राजनीति को सफल बनाने का काम करेंगे।



