Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
04-Dec-2024 07:48 AM
By First Bihar
PATNA : पटना कलेक्ट्रेट इसी महीने के अंत तक नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। भवन निर्माण विभाग की तरफ से बिल्डिंग निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब सीएम नीतीश कुमार द्वारा इस नए भवन का उद्घाटन होना है।
जानकारी के अनुसार इस नए कलेक्ट्रेट भवन में 39 विभाग संचालित किए जाएंगे वर्तमान में कलेक्ट्रेट के कार्यालय पांच जगह पर संचालित हो रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अब नए भवन में शिफ्ट होने के बाद लोगों को कामकाज करने में भी काफी आसानी होगी।नए भवन में एक ही जगह जिला परिषद, डीडीसी, एसडीएम और अन्य अधिकारियों के कार्यालय होंगे। नए भवन में आम लोगों के बैठने के लिए एसी हॉल भी बनाए गए हैं।
मालूम हो कि, वर्तमान में कलेक्ट्रेट के कई विभाग शहर में अलग अलग जगहों पर संचालित किए जा रहे हैं। अभी डीएम ऑफिस हिन्दी भवन से चल रहा है। इसके अलावा डीडीसी ऑफिस विकास भवन से चलाया जा रहा है। यही जिला परिषद का भी दफ्तर है। छज्जूबाग में एडीएम अनुभाजन, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पटना सदर अनुमंडल के कार्यालय जैसे डीसीएलआर का दफ्तर, जिला खनन कार्यालय वीरचंद पथ स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में संचालित किया जा रहा है। पटना सिटी में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी का कार्यालय है, इससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। अलग-अलग काम के लिए लोगों को कई जगहों पर जाना पड़ रहा है।
इधर,नए भवन में इन दफ्तर के शिफ्ट होने के बाद लोगों को काफी आसानी होगी। उन्हें इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा और काम भी जल्द से जल्द हो सकेंगे।जिन भवनों में अभी काम चल रहे हैं उनके जनवरी तक खाली होने की पूरी संभावना है। नए कलेक्ट्रेट में जो सुविधाएं उपलब्ध होगी उसमें 445 वाहनों के लिए पार्किंग होगी, इसके साथ ही 300 लोगों के बैठने के लिए एसी कॉन्फ्रेंस रूम और 225 सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। यहां से 39 विभाग होंगे संचालित होंगे।