ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

नए कानून BNS के तहत देश में पहली सजा, ट्रिपल मर्डर केस में दोषी दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास, हंसते हुए कोर्ट से निकले

05-Sep-2024 07:56 PM

By First Bihar

SARAN: छपरा के रसूलपुर में ट्रिपल मर्डर की घटना के करीब एक महीने बाद कोर्ट ने दोषी दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25-25 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया। जिला जज सारण पुनीत कुमार गर्ग ने नए कानून के तहत आज भारत की पहली आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 


गौरतलब है कि बीते दोनों रसूलपुर में तीन हत्या हुई थी जिसमें दो पुत्री और पिता की हत्या हुई थी। पुलिस ने स्पीड ट्रायल के लिए अदालत से आग्रह किया था और उसी के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलायी। दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा जिला जज ने सुनाई। सजा सुनने के बाद दोनो आरोपी विक्ट्री साइन दिखाते हुए और हंसते हुए अदालत से निकले।


बता दें ट्रिपल मर्डर का यह मामला छपरा के रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित धनाडीह गांव का है। जहां तारकिशोर सिंह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश घर की छत पर चढ़े और चारों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले के बाद परिवार के लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर तारकिशोर सिंह, उनकी पत्नी शोभा देवी और दो बेटियों 17 साल की चांदनी और 15 साल की बेटी आभा कुमारी को बुरी तरह से घायल कर दिया। इस हमले में तारकिशोर सिंह और उनकी दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।