Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
11-Jan-2024 05:10 PM
By First Bihar
CHAIBASA: खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित वनग्राम मेरालगड़ा के जंगली इलाके से सुरक्षाबलों ने 7 किलो का शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए बम को जंगल में जमीन के नीचे प्लांट किया था।
दरअसल, नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता के साथ कोल्हान क्षेत्र में नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील है। इस सूचना के बाद झारखंड जिला पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर और सीआरपीएफ की टीमें नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रहे हैं।
इसी अभियान के तहत गुरुवार को सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, तभी सुरक्षा बलों की नजर जमीन में प्लांट किए गए शक्तिशाली आईईडी पर पड़ी। जिसके बाद उसे सावधानी से बाहर निकाला गया और बम निरोधक दस्ते ने उसे डिफ्यूज कर दिया। बता दें कि झारखंड के विभिन्न जिलों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है, जिसमें पुलिस को सफलता भी हासिल हो रही है।