ब्रेकिंग न्यूज़

LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, बेगूसराय में अवैध कारोबारी पर FIR दर्ज बिहार के इस जंक्शन का काम हुआ पूरा, जल्द मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, जानिए कबतक होगी शुरू? राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक

Home / news / नक्सली नेता प्रद्युम्न सिंह के साले के घर पर NIA की रेड, पांच...

नक्सली नेता प्रद्युम्न सिंह के साले के घर पर NIA की रेड, पांच दिनों के अंदर हुई दूसरी छापेमारी

07-Sep-2022 04:05 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नक्सली नेता प्रद्युम्न सिंह के साले के घर पर NIA की टीम पहुंची है। पांच दिनों के अंदर आज दूसरी बार छापेमारी की गयी है। बुधवार को गोह प्रखंड में मोथा-रामडीह में एनआईए की टीम ने छापेमारी की।


एनआइए की टीम गांव में जयराम सिंह के भाई रामाश्रय सिंह के घर पर छापेमारी की।बताया जाता है कि रामाश्रय सिंह के बहनोई प्रद्युम्न सिंह जहानाबाद के घोसी के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि वे नक्सली हैं और जेल में बंद हैं। आरोप है कि प्रद्युम्न सिंह ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर अवैध संपत्ति बना रखी है। इसे लेकर ही एनआइए की टीम नक्सली के साले के घर पर छापेमारी की।


एनआइए की तरफ से फिलहाल अभी कोई जानकारी नही दी गई है। गौरतलब है कि 2 सितम्बर को एनआइए ने गोह के ही महेश परासी गांव में चर्चित माओवादी नेता विजय आर्य की जिला पार्षद पुत्री शोभा कुमारी के पति विधानसभा चुनाव में गोह से प्रत्याशी रहे राजद नेता के घर पर छापेमारी की थी। साथ ही इसी दिन एनआइए ने विजय आर्य के पटना के एजी कॉलोनी स्थित आवास, गया जिले के करमा स्थित पुत्र के आवास और उनके सहयोगी अनील यादव के रफीगंज के चंदौल गांव स्थित घर पर एक साथ छापेमारी की थी।