ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Naxal Encounter News: शाह के दौरे से पहले नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन,...

Naxal Encounter News: शाह के दौरे से पहले नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुरक्षाबलों ने सात को मार गिराया

12-Dec-2024 06:07 PM

By First Bihar

DESK: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम 7 नक्सली मारे गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ दक्षिणी अबूझमाड़ के जंगलों में तड़के 3 बजे शुरू हुई थी जब एक संयुक्त टीम जिसमें पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान शामिल थे, नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे।


दरअसल, आगामी 15 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। माड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। चार जिलों से करीब एक हजार जवानों के साथ ऑपरेशन शुरू किया गया है। 


इसी दौरान गुरुवार तड़के तीन बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया। गोलीबारी समाप्त होने के बाद, सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से सात नक्सलियों के शव बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।


बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां लगातार जारी हैं। अक्टूबर में भी बस्तर में हुई एक मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। इस साल अब तक बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 185 नक्सलियों को मार गिराया है। बस्तर क्षेत्र में घने जंगल और दुर्गम इलाके होने के कारण नक्सली लंबे समय से सक्रिय हैं। सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।