ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / BJP किसी का इंतजार नहीं करती, नवल किशोर यादव बोले.. सुशील मोदी ने...

BJP किसी का इंतजार नहीं करती, नवल किशोर यादव बोले.. सुशील मोदी ने कड़वा सच बयां किया

12-Jul-2020 12:19 PM

PATNA : डिप्टी सीएम सुशील मोदी के ट्वीट प्रकरण के बाद लगातार बिहार की सियासत गरम है. राष्ट्रीय जनता दल एक तरफ सुशील मोदी को आइना दिखा रही है तो वही बीजेपी के नेता डिप्टी सीएम के साथ मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं.  बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर एमएलसी संजय पासवान ने शनिवार को कड़ा बयान दिया था. सुशील मोदी ने शनिवार की शाम ही ट्वीट करते हुए चुनाव से भागने वाले नेताओं पर तंज कस दिया. सुशील मोदी के इस ट्वीट के दायरे में चिराग पासवान भी आ गए लेकिन जल्द ही उन्होंने अपनी चूक को सुधार लिया.


 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने रविवार की सुबह सवेरे एक प्रेस बयान जारी करते हुए एनडीए में सब कुछ ठीक होने का दावा किया है. जायसवाल ने कहा है कि राज्य में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे एनडीए एकजुटता के साथ लड़ेगा. लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बीच बीजेपी नेता नवल किशोर यादव का ताजा बयान सामने आया है. फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में नवल किशोर यादव ने कहा है कि बीजेपी किसी का इंतजार नहीं करती. हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

नवल किशोर यादव ने कहा है कि सुशील मोदी उनके शीर्ष नेता है और पार्टी उनके बयान के साथ पूरी तरह खड़ी है. बीजेपी नेता ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी के स्वभाविक पार्टनर है. लेकिन तेजस्वी यादव बीच के दिनों में उनका पैर पकड़ कर अपने साथ ले गए थे. अब वापस नीतीश बीजेपी के साथ हैं और बिहार में किसी की दाल नहीं गलने वाली है.