ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / नवादा : पांच विधानसभा में स्क्रूटनी के बाद 73 प्रत्याशी मैदान में, 10...

नवादा : पांच विधानसभा में स्क्रूटनी के बाद 73 प्रत्याशी मैदान में, 10 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

10-Oct-2020 01:58 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन भरे जा चुके हैं. अब उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है. इसी प्रक्रिया के तहत नवादा जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में भरे गए नामांकन में से कुल दस नामांकन रद्द  किए गए है. इसके बाद अब जिले में 73 प्रत्याशी मैदान में उतर अपना भाग्य आजमाएंगे.

विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित  पदाधिकारियों के कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच की गई, इस क्रम में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में कुल दस नामांकन रद्द  किए गए है, अब  जिले में कुल 73 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं.


स्क्रूटनी के बाद हिसुआ में सबसे अधिक छह, नवादा में तीन और रजौली में एक नामांकन रद्द  किए गए हैं. इस प्रकार रजौली में 22, हिसुआ में 8, नवादा में 15, वारिसलीगंज में 10 और गोविदपुर में 18 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए. अब ये उम्मीदवार अपनी किस्मत चुनाव में आजमाएंगे. हालांकि 12 अक्टूबर तक नाम वापस लेने का समय है. जिसके बाद निर्दलिए उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा.