ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

नालंदा में पकड़उआ शादी के शिकार हुए नीतीश कुमार, थाने में दिया आवेदन

20-Nov-2021 04:37 PM

नालंदा : नालंदा जिले के मानपुर थाना इलाके से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है. दरअसल इलाके के परोहा गांव में पिस्टल की नोक पर एक लड़के की जबरन शादी कर दी गई है. इस संबंध में पीड़ित ने थाने में एक आवेदन दिया है. आपको बता दें कि नालंदा जिले के मानपुर थाना इलाके में पकड़उआ हुआ शादी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की वालों ने पिस्टल की नोक पर लड़के को अगवा कर लिया और फिर मंदिर में ले जाकर उसकी जबरन शादी करा दी.


मिली जानकारी के मुताबिक मानपुर थाना इलाके के गौरैया निवासी नीतीश कुमार बीते 11 नवंबर को अपनी बहन के गांव सरबहदी छठ का प्रसाद देने गया था. लौटने के दौरान परोहा पर गांव के समीप पूर्व से घात लगाए हथियारबंद लोगों ने उसका अपहरण कर लियाऔर गांव के मंदिर में ले जाकर जबरन लड़की के मांग में सिंदूर डलवा दिया। हद तो तब हो गई जब विदाई के समय लड़की वाले लड़के को जबरन खींचते हुए सड़क पर लाए और उसके गांव भेज दिया। इस संदर्भ में नीतीश कुमार ने थाने को लिखित आवेदन दिया है. वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.