ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / युवक ने महिला पुलिसकर्मी को पीटा, शराब के नशे में था चूर

युवक ने महिला पुलिसकर्मी को पीटा, शराब के नशे में था चूर

22-Feb-2020 10:59 AM

By DINESH KUMAR

NAWADA:  बिहार में शराबियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह पुलिस की ही पिटाई कर रहे हैं. इस तरह की घटना नवादा में सामने आई है. धमौल ओपी एरिया में एक युवक ने शराब के नशे में चूर होकर ओपी में पदस्थापित महिला चालक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है.

घायल शराबी को थाना लेकर आ रही थी महिला ड्राइवर

मोहम्मद नियाज शराब के नशे में बाइक चला रहा था जहां ओपी क्षेत्र में वह सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गया था. जिसकी सूचना किसी ने स्थानीय थाना को दी. घायल अवस्था में शराबी को महिला चालक एक एसआई के साथ मुख्यालय ला रही थी तभी जैसे ही पुलिस वाहन आढा के समीप आई युवक महिला चालक के गर्दन एवं कान पर पैर चला दिया. जिससे महिला चालक को चोट आई.

महिला चालक ने बताया कि शराब के नशे में चूर युवक काफी हल्ला कर रहा था. हल्ला मचाते मचाते उसने उन पर हमला कर दिया. किसी तरीके से वाहन को संभाला गया वरना सड़क दुर्घटना हो जाती. प्रभारी थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि शराबी युवक को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. महिला चालक ने यह भी आरोप लगाया है कि कि थाने में पुरुष चालक रहने के बावजूद हमेशा सड़क दुर्घटना हो या कोई भी मामला हो उसे ड्यूटी पर लगाया जाता है. फिलहाल मामला जो भी हो घायल महिला चालक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.