Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
31-May-2020 09:47 AM
By DINESH KUMAR
NAWADA: शराब बेचने का विरोध करने पर माफिया भड़क गए और ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस हमले में पांच ग्रामीण घायल हो गए है. यह घटना रजौली थानाक्षेत्र के तारगिर गांव की है.
शराब के धंधेबाज अपने गुर्गों के साथ लाठी-डंडा व हथियार से लैस होकर मना करने वाले गांव के ही नरेश प्रसाद के घर पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट किया. मारपीट देखते ही देखते हिंसक हो गई और कई लोग खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए जिसके बाद आसपास के ग्रामीण दौड़े और बीच-बचाव किया तब तक 5 लोग बुरी तरह से घायल हो चुके थे. जिसमें नरेश प्रसाद, राजन कुमार, नीरज कुमार, आलोक कुमार और रविंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गए सभी घायलों को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल नवादा लेकर गए जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में उपस्थित पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी के लिए और स्थानीय थाना को इसकी जानकारी दी.
मारपीट में घायल नीरज ने बताया कि मेरे पिताजी गांव में शराब बेचने वाले धंधेबाज पंकज सिंह उर्फ पिंकू को कहा की गांव में शराब मत बेचा करो इससे गांव के युवाओं को काफी नुकसान हो रहा है और गांव की भी बदनामी हो रही जिसको लेकर मेरे पिता और पंकज सिंह के बीच नोकझोक हुई थी. इसी बात से गुस्साये शराब धंधेबाज पंकज सिंह ने हमलोग घर मे बैठे थे तभी अपने 15 से 20 लोगों के साथ घर पर आया और मारपीट शुरू कर दिया और जाते-जाते फायरिंग भी किया जिससे मेरा हाथ का उंगली कट गया. घटना के बाद गांव में दोनों तरफ से तनावपूर्ण स्थिति बना हुआ है. थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी को मामले की जांच के लिए उक्त गांव भेजा गया है. सभी घायल सदर अस्पताल में हैं घायलों के द्वारा फर्द बयान में घटना के अंजाम देने वाले जिन लोगों का नाम सामने आएगा उन सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी गांव की स्थिति पर पूरी नजर बनाई हुई है.