ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

नवादा में सनकी बाप-बेटों की करतूत, घर के पास पेशाब करने से मना किया तो कपड़ा फाड़कर महिलाओं को पीटा

18-Mar-2024 08:22 PM

By First Bihar

NAWADA: नवादा में सनकी बाप-बेटे जबरन एक घर में घुस गये और घर की तीन महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। उस वक्त घर में कोई पुरूष नहीं था। दो बेटों के साथ बाप भी लाठी और लोहे के रॉड लेकर घर में घुस गया और घर की महिलाओं को पीटने लगा। तीन महिलाओं को ऐसा पीटा कि सभी बुरी तरह घायल हो गयी। 


महिला का आरोप है कि गलत नीयत से उन्होंने कपड़े भी फाड़ डाले और धमकी दी कि जहां जाना है जाओं देख लेंगे। पिटाई से घायल तीनों महिलाओं को इलाज के लिए पड़ोसी अस्पताल ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित महिलाओं ने नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी और आरोपियों पर कार्रवाई किये जाने की गुहार पुलिस से लगाई।


घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि उनके घर के दरवाजे पर दोनों बेटे और बाप तीनों पेशाब कर रहा था। जब मना किये कि यहां क्यों पेशाब कर रहे है यह गलत बात है। यहां महिलाएं और बच्चियां रहती है। पेशाब करने के लिए और कोई जगह नहीं मिला था। इतना सुनते ही बाप-बेटे जबरन लाठी डंडा लेकर घर में घुस गये और घर की महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे। 


पीड़िता ने बताया कि इस दौरान गलत नियत से मेरा कपड़ा भी मो. रहमान, मो. अरमान और पिता मो. गिरानी ने मिलकर फाड़ डाला। इस घटना के बाद से बाप और दोनों बेटा फरार हो गया है। इस घटना से इलाके के लोग भी गुस्से में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।