हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Dec-2019 01:11 PM
By ILLU SINHA
NAWADA: नवादा पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नाम बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए मंच पर संचालन किया। समझो-समझाओ, देश बचाओ यात्रा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए और एनआरसी के नाम पर केंद्र सरकार और एनडीए लोगों को गुमराह कर रहा है। इसमें कहीं से भी भाजपा से कम दोषी नीतीश कुमार नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि आज देश में आर्थिक संकट पर बहस करने, गरीबों के बच्चों को अच्छी तालीम देने, अपराध, बलात्कार आदि पर बहस करने के बजाय दूसरी बातों पर बहस हो रही है। एनडीए द्वारा लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। कहा, यह लाखों विदेशियों को एक साथ नागरिकता देने का कानूनी संशोधन है, जिससे हमारे देश के मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि हर जाति-धर्म के लोगों की हकमारी होगी। उन्होंने लोगों से इस साजिश को समझने व एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया।
कुशवाहा ने कहा कि लोगों को यह समझना जरूरी है कि एनआरसी के जरिए भारत के 130 करोड़ लोगों की नागरिकता का सबूत मांगा जाएगा। जो अपने बाप-दादाओं के खेत-खलिहान के कागजात नहीं दिखा पाएंगे, उन्हें विदेशी घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विदेशी नागरिकों की चिंता तो कर रही है, लेकिन देश के लोगों को रोजगार मुहैया कराने और उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए गंभीर नही है।