ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / नवादा में रिश्वतखोर आवास सहायक अरेस्ट, 1.20 लाख घूस लेने पर डीएम ने...

नवादा में रिश्वतखोर आवास सहायक अरेस्ट, 1.20 लाख घूस लेने पर डीएम ने की कार्रवाई

24-Nov-2019 10:10 AM

By ILLU SINHA

NAWADA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नवादा से जहां पुलिस ने एक रिश्वतखोर आवास सहायक को अरेस्ट किया. आवास लाभुकों से एक लाख रुपये से भी ज्यादा घूस की रकम वसूलने को लेकर नवादा डीएम ने बड़ी कार्रवाई की. लाभुकों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने आवास सहायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे अरेस्ट कराया. 


घटना जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के दोसुत पंचायत की है. जहां बेगराजपुर अनुसूचित जाति टोला में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से अवैध वसूली करने वाले आवास सहायक प्रफुल्ल कुमार को पुलिस ने अरेस्ट किया. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आवास सहायक एक लाभुक से 10 हजार से 25 हजार रुपये तक की वसूली करता था. उसे 17 लाभुकों से तकरीबन एक लाख 20 हजार रुपये की वसूली की. आरोप है कि आरोपी आवास सहायक ने लाभुक सुनीता देवी पति कृष्णा चौहान से 14 हजार , गायत्री देवी पति साधु शरण चौहान से 15 हजार , चंपा देवी से 15 हजार , लक्ष्मी देवी से 45 हजार , सहित गेनौरी चौहान से 15 हजार , लच्छो देवी से 15 हजार , सीमा देवी सहित कई अन्य लाभुकों से मोटी रकम ली. 


21 नवंबर को डीएम कौशल कुमार को पीड़ित लाभुकों ने लिखित शिकायत की. डीएम खुद ग्रामीणों की शिकायत पर जाँच करने गांव में पहुंचे. जहां उन्होंने आरोपी आवास सहायक को बुलाया. ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया. डीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस को बुलवाया और उसे अरेस्ट करा दिया. नवादा डीएम कौशल कुमार ने कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति रिश्वत की मांग करता है. तो लोग बेझिझक उनसे शिकायत कर सकते हैं. थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस आवास सहायक के ऊपर कार्रवाई में जुटी हुई है.