ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

नवादा: लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान, 75 हजार कैश और 3 लाख के जेवरात की चोरी, पुलिस का दावा- जल्द होगा खुलासा

नवादा: लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान, 75 हजार कैश और 3 लाख के जेवरात की चोरी, पुलिस का दावा- जल्द होगा खुलासा

03-Jun-2021 10:04 AM

By SONU KUMAR

 NAWADA: नवादा में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। नगर थाना क्षेत्र के मोती बिगहा में एक घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। घर की खिड़की को काटकर चोर घर में घुसे और घर में रखे 75 हजार कैश और 3 लाख के आभूषण की चोरी कर ली। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

 


पीड़ित अमित पुरुषार्थी ने बताया कि घर में चोरी होने की जानकारी उन्हें सुबह मिली जब उनकी मां का फोन आया। आनन-फानन में जब वे घर पर पहुंचे तो देखा की चोरों ने घर की खिड़की को काट दिया है। जिसे देखकर वे भी हैरान हो गये। चोर खिड़की के जरीये घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर में रखे 75 हजार रुपये और 3 लाख रुपये के जेवरात की चोरी की गयी है। अमित ने बताया कि कुछ परिवार नगर थाना क्षेत्र के गोला में रहते है और कुछ मोती बिगहा में रहते हैं। 



 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि नवादा  में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक दिन पहले ही कादिरगंज में मार्केट की चार दुकानों के शटर को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। वही एक सप्ताह पूर्व बीजेपी के उपाध्यक्ष के शोरुम में भी चोरों ने आतंक मचाया था। चोरी की इन मामलों में अब तक पुलिस के हाथ खाली है। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। वही अब इस घटना के बाद पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का दावा कर रही है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक इन चोरों को गिरफ्तार कर पाती है। लगातार हो रही चोरी की घटना से इलाके के लोग परेशान हैं और इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।