RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
01-Nov-2022 08:29 PM
By AJIT
JAHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां शकुराबाद के नोआवा गांव में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह से झुलस गये हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ था जिसके बाद घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गयी और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। सिलेंडर ब्लास्ट होने का आवाज काफी दूर तक सुनाई दिया जिसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
लोग किसी तरह आग में झुलस चुके करीब 6 लोगों को अस्पताल ले गये। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गौरतलब है कि नवादा में भी कुछ दिन पहले सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था जिसमें पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गयी थी वहीं दो बच्चे बुरी तरह झुलस गये थे। जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।