ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

NAWADA CRIME: साइबर अपराधियों को नहीं किसी का डर, DSP के साथ ठगी की कोशिश, एक्शन में आईं महिला अधिकारी

NAWADA CRIME: साइबर अपराधियों को नहीं किसी का डर, DSP के साथ ठगी की कोशिश, एक्शन में आईं महिला अधिकारी

09-Dec-2024 04:47 PM

By First Bihar

NAWADA: बिहार में आए दिन ठगी का मामला सामने आ रहा है। साइबर अपराधियों के हौसले को देखकर यह लगता है कि इनकों किसी का डर नहीं है। तभी तो आम जनता के साथ-साथ अब पुलिसवालों को भी शिकार बनाने में लगे हैं। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है जहां साइबर ठगों ने डीएसपी के साथ ही ठगी करने की कोशिश की। 


महिला डीएसपी को लोन दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने कॉल किया। फर्जी कॉल आने के बाद महिला पुलिस अधिकारी एक्शन में आ गईं। आनन-फानन में उन्होंने एक टीम बनाई और छापेमारी पर खुद निकल पड़ी। आखिरकार महिला डीएसपी और उनकी टीम को कामयाबी मिल ही गई। उनकी टीम ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया और पूछताछ की। जिसके बाद महिला डीएसपी प्रिया ज्योति ने उनके पास से एक कार, दो बाइक, 19 मोबाइल, 2 आधार कार्ड, 3 पासबुक, 1 पैन कार्ड, 1 वोटर आईडी कार्ड और कई सिम कार्ड जब्त किया।


डीएसपी प्रिया ज्योति ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने यह बताया कि आम लोग साइबर अपराधियों की करतूत से परेशान हैं। लोगों को ठगने के लिए साइबर ठग कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार तो हद ही हो गयी साइबर अपराधियों ने लोन दिलाने के नाम पर मुझे ही फोन लगा दिया। कहने लगा कि 20 मिनट में 5 लाख लोन दिलाएंगे। यह बात सुनते ही डीएसपी को पूरा माजरा समझने में देर नहीं लगी। 


उन्होंने पहले तो फोन काट दिया फिर एक टीम का गठन कर छापेमारी के लिए निकल गई। इस दौरान 9 साइबर ठगों को दबोचा गया। गिरफ्तार ठगों की पहचान वारिसलीगंज के सुधांशू कुमार, पारस कुमार, धीरज कुमार, पुप्पांजय कुमार, सौरभ कुमार, प्रमोद कुमार, ज्योतिष कुमार, अमित कुमार, पत्नी रेणु देवी,के रूप में हुई है। ठगी के मामले में इन सभी को गिरफ्तार किया गया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।