Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
14-May-2021 12:30 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: कोरोना की दूसरी लहर से लोग काफी परेशान हैं। वही इस वैश्विक महामारी में लोगों की मदद के लिए जनप्रतिनिधि भी सामने आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नवादा जिले की जहां लोगों को ऑक्सीजन की कमी ना झेलनी पड़े उसे लेकर आरजेडी के दो विधायकों ने अच्छी पहल की है। लोगों की मदद के लिए सामने आए नवादा और गोविन्दपुर से आरजेडी विधायक ने 200 ऑक्सीजन सिलेंडर दुबई से मंगवाया और उसे जिला प्रशासन को सौंपा।
कोरोना काल में मरीजों के लिए मसीहा बने गोविंदपुर के आरजेडी विधायक मो. कामरान और नवादा के आरजेडी विधायक विभा देवी ने मिलकर 200 ऑक्सीजन सिलेंडर दुबई से मंगवाया। ऑक्सीजन सिलेंडर को विशेष विमान से दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। जिसके बाद नवादा जिला प्रशासन को ऑक्सीजन सौंप दिया गया। आरजेडी के दोनों विधायक ने अपने निजी फंड से 200 ऑक्सीजन सिलेंडर की खरीदारी की। अपने क्षेत्र की जनता के लिए दोनों विधायकों ने दुबई से ऑक्सीजन को मंगवाया। आज शुक्रवार को जब ऑक्सीजन नवादा लाया गया तब उसे जिला प्रशासन को सौंपा गया।
नवादा में कोरोना पेशेन्ट को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर-दर भटकना ना पड़े इसे लेकर आरजेडी के दोनों विधायकों ने यह पहल की। जो इन दिनों कोरोना मरीजों के लिए किसी ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे हैं। आरजेडी विधायक मो. कामरान ने बताया कि हमारा प्रयास है कि नवादा की जनता को ऑक्सीजन की कमी महसूस ना हो और वे अस्पताल से ठीक होकर ही अपने घर जाएं। इसी को लेकर उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के लिए दुबई से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाया है।
गौरतलब है कि पहले भी अपने निजी फंड से आरजेडी विधायक मो. कामरान ने 50 बेड कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध कराया। इसके अलावे 5 वेंटिलेटर खरीदने के लिए अपने विधायक फंड से 25 लाख रुपये जिला प्रशासन को दिया है। वहीं नवादा के आरजेडी विधायक विभा देवी ने भी पिछले वर्ष 1 करोड़ 25 लाख रुपये सरकार के फंड में दिया और इस साल अपने क्षेत्र की गरीब जनता के लिए सामुदायिक किचेन चला रही हैं।