ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

नवादा और भोजपुर में नए DM-SP की तैनाती, पिछले दिनों चुनाव आयोग की गिरी थी गाज

नवादा और भोजपुर में नए DM-SP की तैनाती, पिछले दिनों चुनाव आयोग की गिरी थी गाज

04-Apr-2024 07:44 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव से पहले 01 अप्रैल को बिहार में चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया था। चुनाव आयोग ने दो जिलों के डीएम और एसपी को हटा दिया था। चुनाव आयोग ने नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा, एसपी अम्ब्रिश राहुल और भोजपुर के डीएम राजकुमार,एसपी प्रमोद कुमार यादव को हटा दिया था। आज दोनों जिलों में नये डीएम और एसपी की तैनाती चुनाव आयोग ने कर दी है।


 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने नवादा और भोजपुर में नए डीएम और एसपी की लिस्ट जारी कर दी है। भोजपुर के नये डीएम महेन्द्र कुमार बनाये गये हैं जो 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वही भोजपुर के एसपी के रूप में नीरज कुमार सिंह को तैनात किया गया है जो 2012 के आईपीएस ऑफिसर हैं। वही नवादा में 2015 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार सीएच को डीएम बनाया गया है तो वही 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी कार्तिकेय के शर्मा को नवादा का एसपी बनाया गया है। 


बता दें कि लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए चुनाव आयोग ने नवादा और भोजपुर के डीएम-एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश जारी किया था। पिछले दिनों चार अधिकारियों पर चुनाव आयोग की गाज गिरी थी।  चुनाव आयोग ने भोजपुर डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार यादव और नवादा के डीएम आशुतोष वर्मा और एसपी अम्बरीष राहुल को हटा दिया था। चुनाव आयोग ने चारों अधिकारियों को हटाने के साथ ही आम चुनाव पूरा होने तक किसी भी तरह की चुनावी ड्यूटी में इन्हें लगाने पर रोक लगाई थी।