ब्रेकिंग न्यूज़

RC Download Online: RC खो गई? रहिए टेंशन फ्री, इस स्टेप से चुटकियों में कर सकते हैं डाउनलोड; जानिए क्या है पोर्टल का नाम Minto Hostel : मिंटो हॉस्टल से अरेस्ट हुए 8 छात्र, कमरे में शराब पीकर कर रहे मौज -मस्ती; स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन से पहले आधी रात SP ने लिया एक्शन Patna land registry : पटना में जमीन रजिस्ट्री के लिए लागू होगा नया रेट, सर्किल रेट में भी जमकर बढ़ोतरी; बोरिंग रोड में इतने रुपए प्रति कट्ठा होगा रेट Patna student death case : सातवीं मंज़िल से मौत का रहस्य: पहले पुतला गिराया, अब संदिग्धों का नार्को टेस्ट; छात्रा केस में जांच ने पकड़ी रफ्तार Bihar Caste Survey : बिहार में लव -कुश या यादव नहीं बल्कि इस कास्ट के लोग हैं सबसे गरीब, रहने के घर तक की नहीं है व्यवस्था; जेडीयू MLC के डाटा से हलचल तेज Bihar land registration : बिहार में भूमि निबंधन प्रक्रिया में बड़ा सुधार, खरीदार-विक्रेता को मिलेगी पूरी अपडेट जानकारी Bihar Weather Update: दिन में गर्मी, रात में ठंडक; जल्द ही कूलर -एसी की होगी जरूरत जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका

नौकरी लगाने के नाम पर लिया गया था पैसा, मांगने पर बदमाशों ने की फायरिंग

नौकरी लगाने के नाम पर लिया गया था पैसा, मांगने पर बदमाशों ने की फायरिंग

29-Oct-2023 10:34 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली  पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र के पौरा मदन सिंह गांव में नौकरी लगाने के नाम पर लिए पैसा मांगने पर बदमाश ने दरवाजा पर चढ़कर आधा दर्जन राउंड गोलियां चलाई। हालांकि इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी। मौके से आधा दर्जन खोखा बरामद कर घरवालों ने पुलिस को सौंप दिया।


 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एवं गोली चलाने वाले युवक रामकुमार राय को गिरफ्तार किया। रामकुमार राय के पास से पुलिस ने दर्जनों विभिन्न विभाग के मोहर पांच गोली का खोखा, दो जिंदा कारतूस दो मोटरसाइकिल बाइक बरामद किया है। बताया जाता है कि रामकुमार नौकरी के नाम पर कई व्यक्ति से ठगी कर चुका है।घटना के संबंध में सुजीत कुमार पिता रामबली राय पौडा मदन सिंह निवासी ने बताया कि मुझसे मेरे गांव के रामकुमार राय पिता स्वर्गीय जदू राय पौडा मदन सिंह एवं बिट्टू राणा पिता विनोद कुमार राणा शीतल भकुरहर दोनों थाना सराय ने मुझसे करीब एक साल पहले फारेस्ट विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 20000, 25000, 50000 करके कई बार में कुल 2 लाख रुपया ले चुके था। 


मैं इन दोनों से कई बार नौकरी लगाने के बारे में बात की पर ये दोनों हो जायेगा कर के टाल मटोल करते रहे। बीते शनिवार की सुबह में मेरी बहस इस बात को लेकर इन दोनों से हो गई कि या तो नौकरी दिलाओ नहीं तो मेरा पैसा वापस करो। इसी बीच शाम को करीब 6 बजे मेरे घर पर दो मोटरसाइकिल से चार लोग एक उजले रंग के टीवीएस अपाचे गाडी नंबर बीआर 01CZ 6451 जिसपर पुलिस का स्टीकर लगा था उस पर बिट्टू राणा एवं रामकुमार राय थे, एवं एक विक्रान्ता मोटरसाइकिल नंबर बीआर 31V-4618 जो कि रामकुमार राय का है। पर दो अज्ञात लोग सवार आये और गाली देते हुए बोले कि पैसा वापस लेगा 3 लाख रूपया हमको तुम देगा नहीं तो आज तुमको गोली मार देंगे और चारो मिलकर लगातार गोली फायर करने लगे मैं किसी तरह घर में घुस कर अपना जान बचाया। 


उनलोगों ने 06 राउंड गोली चलाया। वे लोग दरवाजे पर चढ़ कर ललकारते हुए बोले कि निकलो आज तुमको जान से मार देंगे। मैं डर के मारे घर में छुप गया। गोली की आवाज पर आस-परोस के लोग जमा होने लगे। लोगो को जमा होते देख रामकुमार बोला कि 3 लाख रुपया दो नहीं तो इस बार हमलोग गोली मार कर तुम्हारी हत्या कर देंगे बोलते हुए हथियार लहराते हुए भाग खड़े हुए। उनलोगों के जाने के बाद मैं एवं मेरे घरवाले घर से बाहर निकले तो वहां पर 06 खोखा गिरा पड़ा था। उसके बाद मैंने पुलिस को सुचना दी। पुलिस के आने के बाद सभी खोखा को पुलिस को सपुर्द किया।