ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / news / नशे में टल्ली स्कूल डायरेक्टर ने पिस्टल और रायफल दिखाकर दी धमकी, बोला...

नशे में टल्ली स्कूल डायरेक्टर ने पिस्टल और रायफल दिखाकर दी धमकी, बोला ... गलत करेगा तो खुद मरेगा

09-Mar-2023 05:20 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब से जुड़े कोई भी कारोबार करने या शराब का सेवन करने पर सख्त पाबंदी है। लेकिन, इसके बावजूद आए दिन कहीं न कहीं से इस कानून की तोड़ने की बातें निकल कर सामने आती ही रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी का है। जहां नशे में धूत एक स्कूल के डायरेक्टर पिस्टल और रायफल लेकर लोगों को धमकी दे रहा है। अब इसका यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, पटना सिटी सेंट्रल स्कूल के डायरेक्टर पीके दर्शन का नशे में धुत होकर पिस्टल और रायफल लेकर लोगों को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो नशे में चूर है। एक हाथ में पिस्टल लिए हैं और हाथ में रायफल लेकर लोगों को बहस कर रहा है। इस दौरान वह यह कह रहा है कि जो गलत करेगा वो खुद मरेगा। जैसे को तैसा।


वहीं, विडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि, स्कूल के पास ही उनकी जमीन है। उसी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। स्कूल के डायरेक्टर  गांव के ही एक निवासी को।वो जमीन से हटने के लिए कहता है। उसका कहना है कि इस जमीन से उसका स्कूल जाने का रास्ता रुकता है। अब होली के दिन भी वो शराब पीकर आया। उसके एक हाथ में रायफल थी और दूसरे में पिस्टल आकर धमकी देने लगा। इतना ही वो पीड़ित की पत्नी के साथ भी गलत व्यवहार करने लगा। उठा ले जाने की धमकी भी दी। और समझाने पर मारने की धमकी देता रहा।


इसके बाद पीड़ित ने जब इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। तो भी उसकी अकड़ नहीं गई। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। और पिस्टल और रायफल भी जब्त कर ली है। 

आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी कई बार आरोपी पीके दर्शन शराब के नशे में हथियार लेकर स्थानीय लोगों को धमकी देता रहा है। लेकिन पुलिस की रियात के चलते उस पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आए दिन आरोपी डायरेक्टर हथियार दिखाकर धमकाने की कोशिश करता है। इससे आक्रोशित लोगों ने इस बात की सूचना बाइपास थाने को दी।