सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-May-2022 12:30 PM
PATNA: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक तरफ जहां बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाने का कोई अवसर नहीं छोड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। पटना में आरजेडी ने पोस्टर लगाकर नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
पटना में पोस्टर के माध्यम से आरजेडी ने देश में बेतहाशा महंगाई के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। इसके साथ ही आरजेडी ने सरकारी संस्थानों के निजीकरण को लेकर भी हमला बोला है। पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा गया है, मोदी जी के शासन के हुए आठ साल, देश की जनता का महंगाई एवं बेरोजगारी से हुआ बुरा हाल।
आरजेडी ने पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर लिखा है कि कसम मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं बिकने दुंगा। पोस्टर पर लिखा गया है कि BSNL बिक गया, रेल बिक गया, लाल किला बिक गया, एयरपोर्ट, हवाईजहाज, ओएनजीसी एवं एलआइसी बिक गया। इसके ठीक नीचे 21 कंपनियों के नाम लिखकर कहा गया है कि ये बिकने वाली हैं। उसके बगल में तेजस्वी यादव की तस्वीर लगाई गई है।