TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
12-Feb-2024 05:35 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एनडीए की सरकार के फ्लोर टेस्ट के बाद बीजेपी विधायक नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष बनेंगे। मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे बजे नॉमिनेशन करेंगे। नंद किशोर यादव बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और बिहार सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे हैं।
दरअसल, एनडीए की सरकार के विश्वासमत हासिल करने के बाद आरजेडी कोटे से स्पीकर बने अवध बिहारी चौधरी की विदाई हो गई। पहले तो वे विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले सदन में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया और 125 सदस्यों ने उनके हटाने के प्रस्ताव को अपनी सहमति दी जबकि 112 सदस्यों ने उनके पक्ष में वोट किया और आखिरकार उन्हें स्पीकर की कुर्सी छोड़नी पड़ी।
इस बार भी एनडीए की सरकार में स्पीकर का पद बीजेपी को मिला है। एनडीए की पिछली सरकार में विजय कुमार सिन्हा स्पीकर हुआ करते थे। अब जब बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनी है तो स्पीकर की कुर्सी फिर से बीजेपी के पास है। पटना साहिब सीट से बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है। नंदकिशोर यादव कल यानी मंगलवार को स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
बता दें कि 1978 में पहली बार नंदकिशोर यादव पटना नगर निगम से पार्षदी का चुनाव जीते और 1982 में पटना के उपमहापौर चुने गए। साल 1983 में पटना महानगर अध्यक्ष और 1990 में बीजेपी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। साल 1995 में नंदकिशोर यादव पटना के पूर्वी क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़े और विधायक चुने गए। सके बाद पटना साहिब विधानसभा सीट से नंदकिशोर यादव बीजेपी के टिकट पर लंबे समय से विधायक रहे हैं। एनडीए की सरकार में वे कई विभागों के मंत्री के रूप में दायित्व संभाल चुके हैं।