ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / नंदीग्राम में मतदान के दौरान BJP कार्यकर्ता ने किया सुसाइड, TMC पर परेशान...

नंदीग्राम में मतदान के दौरान BJP कार्यकर्ता ने किया सुसाइड, TMC पर परेशान करने का आरोप

01-Apr-2021 11:21 AM

DESK : पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है. दूसरे चरण  में आज सबसे हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर वोटिंग हो रही है. मतदान के दौरान नंदीग्राम से जो बड़ी खबर यह है कि एक बीजेपी कार्यकर्ता ने खुदकुशी कर ली है. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी की तरफ से परेशान किये जाने के कारण उसके कार्यकर्ता ने खुदकुशी की है. 


बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में आज नंदीग्राम समेत कुल 30 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इसी बीच नंदीग्राम के बथुआबाड़ गांव में 28 नंबर बूथ के पास बीजेपी कार्यकर्ता ने खुदकुशी कर ली है. मृतक का नाम उदय शंकर है. उदय शंकर के ख़ुदकुशी कर लेने के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं के आतंक के कारण उनके कार्यकर्ता ने अपनी जान दे दी है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


आपको बता दें कि बंगाल चुनाव में सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली नंदीग्राम विधानसभा सीट के लिए आज मतदान हो रहा है. हॉट सीट इसलिए क्योंकि यहां से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं.