बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Oct-2023 06:44 PM
By First Bihar
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद एक और बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी कल यानी 20 अक्टूबर को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। दिल्ली-गाजियाबाद- मेरठ RRTS कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे खंड को उद्घाटन के एक दिन बाद यानी 21 अक्टूबर से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की ट्रेनों को ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा।
दरअसल, दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए मेरठ तक फैले इस कॉरिडोर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2019 को रखी थी। लंबे समय से इसके शुभारंभ का इंतजार किया जा रहा था। भारत की पहली रैपिड रेल का इंतजार अब खत्म होने ही वाला है। पहले फेज में दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड पर इसका शुभारंभ होगा। साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच पांच स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई शामिल हैं।
एनसीआर में इस क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का ऐसा नेटवर्क तैयार करने की योजना है जिसे दिल्ली मेट्रो की विभिन्न लाइनों के साथ जोड़ा जा सके। आने वाले समय में अलवर, पानीपत और मेरठ जैसे शहर दिल्ली से जुड़ जाएंगे। साल 2025 में रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ के बीच दौड़ती नजर आएगी। यह सफर महज 55 मिनट में पूरा हो जाएगा।
RRTS ट्रेनों को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है हालांकि, ये ट्रेनें पटरियों पर 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। यह ट्रेन 60 मिनट में 100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। 6 कोच वाली ट्रेन का लुक बिल्कुल बुलेट ट्रेन की तरह है। इन आधुनिक हाई स्पीड, हाई-फ्रीक्वेंसी रैपिडएक्स ट्रेनों के संचालन में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...