Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
29-Jan-2022 12:47 PM
NALANDA : छोटी पहाड़ी जहरीली कांड मामले में लोगों के घरों पर पोस्टर चिपकाए जाने के विरोध में माले नेताओं ने जिला पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया. भारी संख्या में माले नेताओं के साथ छोटी पहाड़ी के लोग इस प्रदर्शन में शामिल थे. मौके की नजाकत को देखते हुए जिला समाहरणालय में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं.
सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की मगर प्रदर्शनकारी नहीं माने. इधर प्रदर्शनकारियों से जिला समाहरणालय के सामने का सोगरा मैदान पूरी तरह से भर गया.
दरअसल पिछले दिनों सो सराय थाना इलाके के छोटी पहाड़ी में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और 2 लोगों की आंख की रोशनी चली गई. उसके बाद जिला प्रशासन द्वारा यहां के 60 से अधिक घरों में पोस्टर चिपका दिए गए. उनमें से कुछ शराब माफिया भी थे और कुछ निर्दोष लोग इसी के विरोध में आज माले नेताओं ने प्रदर्शन किया है. हालांकि प्रशासनिक अधिकारी अन्य मकानों के कागजात दिखाने को कह रहे हैं. जबकि पूरे पहाड़ के ऊपर करीब 5000 से अधिक मकान बने हुए हैं. ऐसे परिवेश में यह गरीब कहां से काग जात दिखा पाएंगे. यह सोचने वाली बात है.