ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

शौच के लिए गयी महिला की नाले में गिरने से मौत, गुस्साए लोगों ने की नाले की घेराबंदी की मांग

11-Oct-2022 03:08 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली पंचायत स्थित गहरे नाले में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने SDRF की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुस्साए लोगों का कहना है कि यदि नाले की घेराबंदी की गयी होती तो शायद यह घटना नहीं होती। 


मृतका की पहचान फुलवारीशरीफ के साईचक बेऊर निवासी 49 वर्षीय सुनैना देवी के रूप में की गयी है। बताया जाता की है कि सुनैना देवी अपने परिवार के यहां महुली पंचायत में आई थी। रात में शौच जाने के लिए वह नाले की ओर गई थी। जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे नाले में चली गई। जिसके कारण नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। 


सुबह जब महिला के परिजनों ने महिला की खोजबीन की तो नाले में तैरता हुआ शव दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया जिसके बाद महिला की लाश को नहर के बाहर निकाला गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजा है। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि नाले की घेराबंदी नहीं होने के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है। लेकिन प्रशासन की ओर से नाले की घेराबंदी नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने नाले की घेराबंदी किये जाने की मांग की है ताकि दोबारा इस तरह की घटनाएं ना हो।